AI Antardrishti
AI Intelligence Network
AI Antardrishti · 4/17/2026, 10:59:12 AMarticle

आज के इस दौर में एआई की महत्वपूर्ण पहलें विश्व के दृष्टिकोण, वर्तमान परिस्थितियों, दैनिक जीवन तथा कार्य करने की शैली में व्यापक परिवर्तन ला रही हैं। आज विश्व एक नई दिशा की ओर बढ़ रहा है, और एआई के माध्यम से आने वाले समय में प्रगति के अनेक मार्ग खुलेंगे, जो मानवता को वर्तमान स्थिति से एक उच्चतर स्तर तक ले जाने में सक्षम होंगे।
आज मानव विकास के क्रम में मनुष्य ऐसे पायदान पर खड़ा है, जहाँ वह यह सोचने के लिए बाध्य है कि आने वाला समय एआई और क्वांटम कंप्यूटिंग के माध्यम से किस प्रकार बदलेगा। एआई आज केवल दैनिक जीवन में उपयोग होने वाला एक टूल नहीं है, बल्कि यह एक ऐसा माध्यम है जो पलभर में जानकारी उपलब्ध कराता है और व्यक्ति को सक्षम बनाता है कि वह विश्व के साथ जुड़ सके।
एआई से जुड़ी कुछ भ्रांतियाँ भी हैं। उन भ्रांतियों पर हम आगे भी चर्चा करेंगे और उन्हें दूर करने का प्रयास करेंगे। एआई और क्वांटम कंप्यूटिंग आने वाले भविष्य की ऐसी संरचना करेंगे, जहाँ बीमारियों पर शोध, उनके कारणों की पहचान तथा उपचार की प्रक्रिया में व्यापक सुधार होगा। भविष्य में अनेक बीमारियों पर प्रभावी रोकथाम संभव हो सकेगी।
जब एआई से अमृतकाल की बात होती है, तो मुझे यह विचार आता है कि एआई को अमृतकाल से जोड़ना पूर्णतः सार्थक है। आज का समय ऐसा है, जहाँ मेडिकल साइंस नए आयाम स्थापित कर रही है। एआई के माध्यम से डेटा को आसानी से पढ़ना, उसे समझना, और जिन गणनाओं में पहले दस वर्ष लगते थे, वे आज मात्र एक सप्ताह में पूर्ण की जा रही हैं।
हमारा भविष्य एआई के द्वारा उज्ज्वल होगा, और हम इस भविष्य में सुखद जीवन तथा नए आयामों की खोज करेंगे। हम मानवता को इस ब्रह्मांड की दूसरी आकाशगंगाओं की ओर भी ले जाने का प्रयास करेंगे। इस दिशा में विश्व के वैज्ञानिक निरंतर प्रयासरत हैं और दिन-रात मेहनत कर रहे हैं।
आज मैं यह पुस्तक लिख रहा हूँ, और मेरा उद्देश्य केवल इतना है कि मैं इस चर्चा की शुरुआत करूँ, ताकि आने वाली शताब्दियों में जब लोग एआई के प्रारंभिक दिनों को देखें, तो यह जान सकें कि उस समय मानवता और एआई को लेकर मेरे क्या विचार थे।
आज एआई के बारे में कहा जा रहा है कि यह आने वाले समय में मानवता को नष्ट करने में सक्षम होगी, परंतु मेरा ऐसा मानना नहीं है। मेरा विश्वास है कि एआई मानवता को नए पायदान पर ले जाएगी। मनुष्य सदैव इस योग्य रहेगा कि वह एआई को इस प्रकार प्रशिक्षित करे, जिससे मानवता आगे बढ़े, फले-फूले और नए आयाम स्थापित करे।
मेरी इस पुस्तक के माध्यम से मैं अध्यायवार यह बताने का प्रयास करूँगा कि वर्ष 2026 में लोग एआई के बारे में क्या सोच रहे हैं, एआई के माध्यम से किन क्षेत्रों में कार्य हो रहा है, एआई की सहायता से दुनिया किस प्रकार आगे बढ़ रही है, और साथ ही एआई से जुड़ी भ्रांतियों को दूर करते हुए मानवता को नए आयामों तक कैसे पहुँचाया जा सकता है।
आज, दिनांक 12 अप्रैल 2026 को, मैं इन विचारों को रिकॉर्ड कर रहा हूँ। इस सुखद अवसर पर मैं यह कहना चाहूँगा कि आज हमारे दैनिक जीवन में एआई की महत्वपूर्ण सहभागिता है। विश्वविद्यालयों में छात्र अपने वैश्विक पाठ्यक्रमों के साथ-साथ एआई के बारे में भी अध्ययन कर रहे हैं। एआई आने वाले उज्ज्वल भविष्य की ओर मानवता का एक सशक्त कदम है।